15 दिनों से सड़क पर गिरा था पेड़, ‘साइकिल पर संडे’ की टीम ने हटाया

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एनएच 31 से मल्हीपुर से सिमरिया गांव जाने वाली सड़क पर 15 दिनों से सड़क पर गिरे पेड़ को आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के साइकिल पे सन्डे टीम द्वारा रविवार की सुबह हटाया गया। 20 की संख्या में पहुंचे टीम के सदस्यों ने विनोद भारती, अंशु कुमार के नेतृत्व में कठिन मेहनत के बाद गिरे पेड़ को काटकर सड़क से हटाकर नीच गड्ढे में डाला गया। टीम में शुभम कुमार, अंकित कुमार, अर्पित, विक्रम, श्याम, शशि, राहुल, विकास, प्रिंस, सौरव, ऋषव समेत अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्य को सफल किया। अपने कार्य में व्यस्त विनोद भारती ने कहा कि साईकिल पे सन्डे ने अपने समय में प्रयास को जारी रखा है। इस सेल्फी के दौर में समूह की बहुत जरूरत है। आज यह पेड़ 15 दिनों से इसलिए पड़ा हुआ था कि अकेले यह कार्य संभव नहीं था। इसके लिए समूह की आवश्यकता थी जिसे साइकिल पे सन्डे के साथियों ने पूरा किया।

उन्होंने कहा कि लोगों को साइकिल पे सन्डे अभियान का हिस्सा बनना चाहिए ताकि इस तरह के प्रयास को बल मिल सके। बाद में साइकिल पे सन्डे टीम द्वारा सिमरिया में आयोजित सहस्त्र चंडी महायज्ञ परिसर की भी साफ- सफाई की गयी। सदस्यों द्वारा भंडारा स्थल, यज्ञ मंडप परिसर सहित अन्य स्थलों की सफाई की गयी। जहां आयोजन समिति के प्रदीप कुमार, सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी दीनबन्धु कुमार को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं टीम के सदस्यों का भी स्वागत आयोजन समिति द्वारा किया गया।

BegusaraibiharBihar newscycle par SundayDNBDNB Bharat