साइकिल पर संडे टीम ने शुरू की नेपाल मैत्री यात्रा, तेघड़ा विधायक ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

दिनकर की जन्मस्थली से गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी नेपाल की यात्रा। साइकिल पे संडे टीम का तीसरा अनहद यात्रा शुरू। भारत नेपाल मैत्री यात्रा प्रारंभ। तीस साइकिल यात्रियों का जत्था 500 सौ किलोमीटर की यात्रा पर रवाना। हरी झंडी दिखाकर टीम को किया गया रवाना

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती सिमरिया स्थित उनके आवास से गौतमबुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी नेपाल की 500 सौ किलोमीटर की यात्रा पर आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के साइकिल पे संडे टीम के 433वां रविवार को साइकिल पे संडे टीम के तीस यात्रियों का जत्था अनहद यात्रा पार्ट 3 के तहत भारत नेपाल मैत्री यात्रा के लिए रवाना हो गई। दिनकर आवास पर दिनकर पुस्तकालय समिति के द्वारा चंदन व माला पहनाकर स्वागत करते हुए टीम को रवाना किया। जिसके बाद साइकिल पे संडे टीम का स्वागत मध्य विद्यालय बीहट के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर साइकिल पे संडे टीम के यात्रियों का हौसला अफजाई करते हुए सचेतक सत्तारूढ़ दल सह स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि भारत नेपाल मैत्री की शुरुआत अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। भारत जोड़ो यात्रा की गूंज सुनाई पड़ रही थी। अब भारत नेपाल यात्रा की गूंज सुनाई पड़ रही है। भारत नेपाल के बीच बेहतर संबंध होगा। वही बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने कहा पर्यावरण को जागरूक करने की पहल सराहनीय है।आप लोग लोगों को जागरूक करते रहें। यात्रा सफल हो। वहीं पुष्प राज ने कहा दो देशों को जोड़ने की शुरुआत हो रही है जो काफी महत्वपूर्ण है। प्यार मोहब्बत का पैगाम है साइकिल यात्रा। साइकिल विचार और संदेश है। मध्य विद्यालय बीहट के प्राचार्य रंजन कुमार ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि भारत नेपाल मैत्री यात्रा अपने उद्देश्य को प्राप्त करें। यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद।

सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार ने कहा कि साइकिल पे संडे टीम के जज्बे को सलाम। साइकिल पे संडे टीम के साथियों को स्थानीय सांसद व स्थानीय विधायक के द्वारा सभी साथियों को पुरस्कृत करने का प्रयास करें। समारोह को नप बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, निओ कार्बन प्राइवेट लिमिटेड ठकुरीचक प्रबंधक राजकुमार सिंह राजू, विपिन राज, गौतम कुमार ने संबोधित किया। मंच संचालन साइकिल पे संडे टीम के संयोजक डा कुंदन कुमार एवं अंशू कुमार ने किया। सभी आगत अतिथियों को पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह के बाद आगत अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। उसके बाद टीम के साथियों ने जीरोमाइल गोलंबर स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर टीम गतंव्य स्थान के लिए रवाना। मौके पर गौरव कुमार, संतोष कुमार, राजीव, रविशंकर, अर्जुन कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह, मिन्टु कुमार सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।

अनहद यात्रा पार्ट 3
अनहद यात्रा पार्ट तीन की यात्रा में साइकिल पे संडे टीम में संयोजक कुंदन कुमार, विपिन राज, गौतम कुमार, अंशू कुमार, प्रशांत कुमार, विनोद बिहारी, सुजीत कुमार, राजेश कुमार, शुभम, गोविंद, रामगोविन्द, राजू, कन्हैया, सत्यम, राजा, नीतीश, गौतम, श्याम, विक्रम, राहुल, नीतीश, विकास, सोनू पाठक, चंदन मिश्रा, अजीत, शशि, अनुपमा सहित अन्य शामिल हैं। जबकि नेपाल में शिक्षिका कुमारी अनुपमा, पुष्पराज, युक्ता रानी नेपाल यात्रा में टीम में शामिल होंगे। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका कुमारी अनुपमा ने किया। विद्यालय परिवार के द्वारा दीपक, सत्तु, मोमबत्ती साइकिल यात्री को भेंट किया गया।

BegusaraibiharBihar newscycle par SundayDNBDNB BharatNepal
Comments (0)
Add Comment