कॉ लाल बाबू जीवन के आखरी सांस तक लाल झंडा के समर्पित कार्यकर्ता रहे – रामरतन सिंह

श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ सदस्य मरहूम कॉ मो लाल बाबू की स्मृति में सोमवार को श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा बरौनी अंचल परिषद के मंत्री कॉ अरविंद सिंह ने किया। मंच संचालन प्रो नुरुल हसन ने किया। कार्यक्रम के शुरुआत में मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय के निदेशक अशोक कुमार पासवान एवं विष्णुदेव भारती के नेतृत्व में युवा गायक आनन्द कुमार, बलिराम ,सचिन, निशु, रूपाली, कशिश ने शहीद गीत की प्रस्तुति से मरहूम लाल बाबू को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित किया।

तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने मरहूम कॉ लाल बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। सभा के मुख्य अतिथि तेघड़ा विधायक कॉ रामरतन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉ लाल बाबू जीवन के आखरी सांस तक लाल झंडा के समर्पित कार्यकर्ता रहे। आज देश के अंदर नफरत की राजनीति भाजपा के नेताओं के द्वारा फैलाया जा रहा है। इसका मुंह तोड़ जबाब प्रगतिशील विचार धारा के लोगों को देना होगा। सरकार आज विकाश रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य का सवाल नहीं करते हैं, हिंदू मुस्लिम, हिंदुस्तान- पाकिस्तान करते हैं।

इनके चाल को लोग समझ चुके हैं जनता इसका जबाब जरूर देंगे। पूर्व विधायक सह भाकपा जिला मंत्री कॉ अवधेश कुमार राय ने कहा की आज की स्थिति में लाल बाबू हमारे प्रेरणा श्रोत हैं। इन्होंने सभी लोगों को साथ लेकर समाज के अंदर विकाश एवं अमन शांति आपसी भाईचारा के मिशाल के रूप में जाने जाते हैं। इस इलाके में लाल झंडा को बुलंद करने में अगुआ की भूमिका अदा करते थे। आज जब देश के अंदर नफरत का माहौल भाजपा के द्वारा फैलाया जा रहा है, इसके नापाक इरादा को किसी कीमत पर कम्यूनिस्ट पार्टी पूरा नहीं होने देगी।

सीपीआई एम के जिला मंत्री रत्नेश झा ने कहा की देश में जो सांप्रदायिक घटना घट रही है उसके पीछे आरएसएस और भाजपा के लोग हैं। लाल बाबू अपने समय के जुझारू नेतृत्वकारी साथी रहे हैं। एटक बेगुसराय में महामंत्री प्रह्लाद सिंह ने कहा की आज देश के अंदर मजूदरों का शोषण दोहन हो रहा है श्रम कानून को तोड़ा जा रहा है ट्रेड यूनियन के अधिकारों को कुचला जा रहा है इसका परिणाम बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ रहा है।

वहीं भाकपा बेगुसराय के जिला सचिव मंडल सदस्य अनिल कुमार अनजान ने कहा की कॉ लाल बाबू के अरमानों को पूरा करने के लिए कम्यूनिस्ट पार्टी को मजबूत बनाना होगा ।मुखिया मैदा बभनगामा मनोज कुमार चौधरी, खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अशोक पासवान, सहायक अंचल मंत्री भाकपा बरौनी नवीन कुमार, प्रखंड सचिव खेत मजदूर यूनियन बरौनी वकील रजक, अशोक रजक, रामाधार सिंह, नरेश शर्मा, शाखामंत्री भाकपा, मो हैदर, पंचायत समिति सदस्य, मो गजनी ,नाथो पासवान, राम प्रित पासवान, मो रहमत समेत सैकड़ों लोग मौजुद थे। इस अवसर पर 10 नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai