सिविल सर्जन समेत चिकित्सकों ने वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

डीएनबी भारत डेस्क

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज सदर अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बेगूसराय के सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह शाहिद सदर अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के परिसर में पौधारोपण कर अधिक से अधिक लोगों से पेड़ लगाने का अपील किया।और पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार ने कहा है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। और हम लोगों का असली मित्र पेड़ पौधा ही है। जितना तरह के प्रदूषण होता है। यह कार्बन डाइऑक्साइड जो जीव जंतु बनाते हैं। वह सब का विशुद्धीकरण पेड़ पौधा हमारे लिए करते हैं। जैसे मैं कितने भी धूप हो पेड़ पौधा रहने के कारण धरती पर टेंपरेचर को कंट्रोल करता है। जितने धरती पर पेड़ पौधे रहेंगे उतना ही वातावरण सही रहेंगे। इस दौरान लोगों से अपील किया है कि पेड़ पौधे ना काटे और पेड़ पौधे जगह-जगह लगावे।

डीएनबी भारत डेस्क