अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिविल कोर्ट के चपरासी की मौत

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा स्थित पन्हास के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गांव के रहने वाले स्वर्गीय बिंदेश्वरी महतो का पुत्र पिंकी महतो के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि बीती रात पिंकी महतो गांव में ही एक शादी समारोह में भोज खाने के लिए गए थे। भोज खाकर वह अपने घर बाघा लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद लोहिया नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आनन फानन में पिंकी महतो को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिंकी महतो व्यवहार न्यायालय में चपरासी के पद पर कार्यरत थे।

accidentBegusaraiBegusarai accidentBegusarai newsbiharBihar newsDNBDNB Bharat