चुल्हे पर खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग,सांस व बहु गंभीर रुप से घायल,सदर में चल रहा ईलाज,परिजनों में मचा कोहराम

 

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में खाना बनाने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई। वही आग लगने के बाद सास और बहू गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई।घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव की है। घायल सास बहू की पहचान चौकी गांव के रहने वाली मंजू देवी एवं बहू प्रियंका देवी के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया है कि आज वह लकड़ी के चूल्हा पर खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान ही आग अचानक भाबक उठा देखते ही देखते आग इतना विकराल ले लिया कि पूरे घर को जलाकर राख कर दिया। वही इस आग लगी कांड में घर में रखे लाखों की सामान जलकर राख हो गया जबकि आग लगने के बाद आग बुझाने के दौरान सास बहू गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में सास और बहू को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदस ताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी। मौके पर दमकल कर्मी की टीम पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क