नालंदा: छठपूजा की तैयारियो में जुटा बिहारशरीफ नगर निगम,मोरातालाब और सोहसराय में किया जा रहा है छठघाट की साफ सफाई

डीएनबी भारत डेस्क

17 नवंबर से लोक आस्था का महान महापर्व छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है नहाए खाए के साथ शुक्रवार से इस चार दिवसीय छठ पूजा का आगाज हो जाएगा। छठ पूजा की तैयारी को लेकर जहां छठवर्ती मिट्टी के चूल्हे और बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन एवं छठ पूजा समितियां के द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं।

बिहारशरीफ के मोरातालाब छठघाट, सूर्य मंदिर छठ घाट के भी साफ सफाई लगातार मजदूरों के द्वारा किया जा रहा है। मोरातालाब और सूर्य मंदिर छठघाट में मूर्ति विसर्जन होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हालांकि छठ पूजा समिति एवं नगर निगम के कर्मियों के द्वारा यह दावा किया जा रहा है।

पहले अर्ध्य के दिन छठ घाट पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जिससे छठवर्ती इस छठ घाट में अर्ध दे सकेगी। मोरातालाब छठ घाट और सोहसराय सूर्य मंदिर छठ घाट का अपना एक प्राचीन महत्व है जहां बिहार शरीफ एवं आसपास के दर्जनों गांव के छठवर्ती परिवार संग अर्घ्य देने आती है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा