खोदावंदपुर सीएचसी में दो घंटे तक रहा सर्वर डाउन,  रोगियों को दो घंटों तक इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार

 

अस्पताल में खोदावंदपुर के अलावे विभूतिपुर, चेरिया बरियारपुर प्रखंडों के मरीज इलाज करवाने को आते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में शुक्रवार को सर्वर डाउन होने से मरीजो को भारी फजीहतों का सामना करना पड़ा। तकरीबन दो घंटे सर्वर डाउन रहने के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीज के साथ परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गयी। जिससे मरीज के साथ साथ उसके साथ आने वाले एटेंडेंटों को भी काफी परेसानी हुई।

बताते चले कि इस अस्पताल में खोदावंदपुर के अलावे विभूतिपुर, चेरिया बरियारपुर प्रखंडों के मरीज इलाज करवाने को आते हैं। चिकित्सक से दिखवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है। रजिस्ट्रेशन के अभाव में मरीज के चिकित्सक से नही दिखवा पा रहे थे। शुक्रवार को इलाज करवाने पहुंचे मोहनी देवी, जीवछी देवी, विन्देश्वरी पासवान, आयुष कुमार, नीतीश कुमार ने बताया कि लगभग दो घंटे से वेलोग पुर्जा कटवाने के लिए बैठे हैं।

लेकिन रजिस्ट्रेशन करने वाले ऑपरेटर का कहना है सर्वर डाउन है। जिससे वे पुर्जा नही काट सकते हैं इन्तजार कीजिए सर्वर काम करने पर पुर्जा काट देंगे। वही पूछे जाने पर रजिस्ट्रेशन ऑपरेटर कन्हैया कुमार ने बताया कि 10 से 12 मरीजो का पुर्जा बनाए हैं। फिलवक्त सर्वर डाउन है जिससे पुर्जा नही काट पा हैं। वही आउटडोर में मरीजो के इन्तजार चिकित्सक बैठे दिखा। पूछे जाने पर आउटडोर में बैठे डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि पुर्जा कटवाकर आने वाले सभी रोगियों को वे देख चुके हैं।

फिलवक्त सर्वर डाउन है पुर्जा नही कट पा रहा है। जिससे मरीजो को देखना सम्भव नही हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि भव्या ऐप्स के जरिये ही रजिस्ट्रेशन होता है और उसी माध्यम से मरीजो को दवा भी दी जाती है। मैनुअल पुर्जा पर देखने से मरीजो को दवा देने में परेसानी है। वही स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि देखते हैं। इसी बीच कुछ ही समय बाद सर्वर काम करने लगा। तब जाकर मरीजो का पुर्जा कटना शुरू हुआ। तब जाकर मरीजो ने राहत की सांस लिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट