चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंड के की खुशी में नालंदा जिले में युवाओं ने बीच सड़क पर पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर खुशियों का किया इजहार

भारतीय इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा जायेगा 140 करोड़ जनता की दुआ रंग लाई और हमारा भारत का आन बान शान चंद्रयान थ्री का सफल लैंड चांद पर हो चुका है।

डीएनबी भारत डेस्क

आज वाकई पूरे देश के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि इसरो के वैज्ञानिक की कड़ी मेहनत से चंद्रयान थ्री चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंड कर चुका है।चंद्रमा के सफल लैंड होने के बाद कन्याकुमारी से लेकर बिहार तक जश्न का माहौल है।नालंदा जिले में भी चंद्रयान थ्री के चांद पर सफल लैंड की खुशी देखी गई।

बिहार शरीफ के मोगलकुआँ इलाके में युवाओं ने बीच सड़क पर पटाखे गुलाल और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर समाजसेवी सुनील कुमार ने कहा की आज का दिन हमारे भारतीय इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा जायेगा 140 करोड़ जनता की दुआ रंग लाई और हमारा भारत का आन बान शान चंद्रयान थ्री का सफल लैंड चांद पर हो चुका है।

आपको बता दे की 14 जुलाई 2023 को सतीश धवन श्रीहरि कोटा से चंद्रयान थ्री का सफल प्रक्षेपण किया गया था । तब से लेकर आज यानी 23 अगस्त तक 140 करोड़ भारतवासियों की निगाहे चंद्रयान थ्री के सफल लैंड पर टिकी हुई थी। आखिरकार 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर हमारे वैज्ञानिकों का मेहनत रंग लाई और चंद्रयान थ्री का सफल लैंड चंद्रमा पर हो गया।

अब तक केवल तीन देश अमेरिका,रूस और चीन चंद्रमा पर सफलपूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए है। चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य अंतर-ग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नई प्रौद्योगिकियों का विकास और प्रदर्शन करना है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा