डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत पपरौर पंचायत स्थित चांद सूरज अस्पताल में रविवार को दन्त रोग विभाग का शुभारंभ स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने अपने कर कमलों से लाल फीता काट करते हुए नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। अस्पताल का शुभारंभ के दौरान तेघड़ा के विधायक श्री सिंह ने कहा कि चांद सूरज अस्पताल गरीब गुरबा के लोगों ईलाज हेतु संचालित किया जाता रहा है।
जिसके तहत अब फिर से दंत रोग विभाग में डा अतुल आनंद के द्वारा किफायती दर पर ईलाज किया जाएगा। जिसके तहत दांत से संबंधित सभी रोगों का ईलाज सस्ते दरों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आंख के साथ साथ दन्त विभाग भी बेहतर ढंग से आस पास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए सेवा प्रदान करेगा। वही चांद सूरज अस्पताल के डायरेक्टर दिलेर अफगन ने कहा कि अस्पताल जिस उद्देश्य के साथ बनाया गया था वो आज प्रतिफल होता दिख रहा है।
अस्पताल गरीब लोगों की सेवा में तत्पर रहेगा। यहां मरीजों को हर तरह की सुविधा और ईलाज सस्ते दरों पर किया जाता है।डा अतुल आनंद ने बताया कि सेवा भाव के साथ मरीजों का बेहतर ईलाज करने में योगदान देते रहेंगे। ताकि गरीब मरीजों को सस्ते दरों पर बेहतर ईलाज मिल जाएगा।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट