केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जनता में है उबाल- रामरतन सिंह

20 जून को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पार्टी द्वारा आहूत सत्याग्रह कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग जेल भरो अभियान में लेंगे भाग।

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जनता में है उबाल- रामरतन सिंह

डीएनबी भारत डेस्क 

शुक्रवार को भाकपा बरौनी अंचल परिषद की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कॉ रामाधार सिंह ने किया। आगामी 20 जून 23 को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पार्टी द्वारा आहूत सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत जेल भरो अभियान में 500 से अधिक लोग जेल जाएंगे।

विधायक कॉ रामरतन सिंह ने कहा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जनता में उबाल आ रहा है। जनता महंगाई से त्रस्त है, रोजगार के अवसर छीने जा रहे हैं, तमाम सार्वजनिक क्षेत्र को निजी कंपनियों के यहां बेचा जा रहा है।

इसी के विरोध में 500 से अधिक कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने का मन बना लिया है। अंचल मंत्री कॉ अरविंद सिंह ने कहा की भाजपा की सरकार असल मुद्दा से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू मुस्लिम के बीच समाज में नफरत की बाजार को गर्म कर रही है। वहीं इस मौके पर दिलेर अफगन, पूर्व अंचल मंत्री नूर आलम खां, नवीन कुमार, अशोक पासवान, संजीव सिंह, अशोक रजक, रौदी निषाद, रितेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai