जिलाधिकारी बेगूसराय ने सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रखण्ड स्तर पर पदाधिकारियों को निरिक्षण के दिये निर्देश

जिलास्तरीय,अनुमंडलस्तरीय एवं प्रखंड व अंचलस्तरीय पदाधिकारियों ने पंचायतों का भ्रमण कर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद एवं आपूर्ति, ग्रामीण पेजयल आपूर्ति, ग्रामीण सड़के, पंचायत सरकार भवन, स्ट्रीट लाईट आदि से संबंधित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं किया निरीक्षण।

जिलास्तरीय,अनुमंडलस्तरीय एवं प्रखंड व अंचलस्तरीय पदाधिकारियों ने पंचायतों का भ्रमण कर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद एवं आपूर्ति, ग्रामीण पेजयल आपूर्ति, ग्रामीण सड़के, पंचायत सरकार भवन, स्ट्रीट लाईट आदि से संबंधित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं किया निरीक्षण।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा के निर्देश पर 1 नवंबर को चालीस से अधिक जिलास्तरीय अनुमंडलस्तरीय एवं प्रखंड, अंचलस्तरीय पदाधिकारियों ने पंचायतों का भ्रमण कर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद एवं आपूर्ति, ग्रामीण पेजयल आपूर्ति, ग्रामीण सड़के, पंचायत सरकार भवन, स्ट्रीट लाईट आदि से संबंधित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में संबंधित निरीक्षी पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित समय के अनुसार विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के क्रम में स्कूलों में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, मध्याहन भोजन योजना, खेल मैदान एवं खेल सामग्री, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, विद्युत आपूर्ति एवं शौचालय की स्थिति का जायजा लिया एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में केंद्र पर सेविका, सहायिका एवं बच्चों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता, भवन, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, खेल सामग्री आदि की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

इसी प्रकार निर्देशानुसार अस्पतालों के निरीक्षण के क्रम में चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति, दवाईयां एवं बेड की स्थिति, शौचालय आदि की स्थिति के साथ साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यक्रमों यथा ही पीडीएस दुकानों में अनाज की गुणवत्ता एवं अन्य मानक, पोओएस टर्मिनल, खाद्न्न वितरण आदि से संबंधित मामलों के साथ ही अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपूर्ती पदाधिकारी बेगूसराय सोमनाथ सिंह ने चौकी पंचायत, विजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा रामदीरी – 3 पंचायत, संजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता, बेगूसराय ने जिनेदपुर पंचायत, प्रभाकर कुमार, वरीय उप समाहर्ता, बेगूसराय ने सिमरिया 1 पंचायत, मथुरा बड़ाईक, उप निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय ने आधारपुर पंचायत, प्रसून कुमार, जिला योजना पदाधिकारी ने अकबरपुर बरारी पंचायत, रोहित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बलिया ने सालेहचक पंचायत, रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर, सुजय कुमार सिंह, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी, बेगूसराय ने खम्हार पंचायत सहित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों ने संबंधित पंचायतों का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया।

#dmbegusarai
Comments (0)
Add Comment