मृतक की पहचान बीदुलिया निवासी ब्रह्मदेव साहनी का पुत्र 60 वर्षीय सत्यनारायण साहनी के रूप में किया गया है
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में शुक्रवार की दोपहर गोडावणपुर थाना क्षेत्र के मेघौल पंचायत की स्थिति बिधूलिया बुढ़ी गंडक घाट पर नहाने के क्रम में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई मृतक की पहचान बीदुलिया निवासी ब्रह्मदेव साहनी का पुत्र 60 वर्षीय सत्यनारायण साहनी के रूप में किया गया है मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने घटना का पुष्टि किया है
मृतक के स्वजनों ने बताया कि 60 वर्षीय सत्यनारायण साहनी शुक्रवार दोपहर करीब 11:00 अपने घर में यह कहकर नदी नहाने के लिए गया था कि जाता हूं नदी में स्नान करके वापस लौटूंगा तब खाना खाऊंगा काफी देर तक जब सत्यनारायण घर वापस नहीं लौटा तो सज्जनों की चिंता बढ़ गई और लोग उसको ढूंढने नदी की ओर निकल पड़े नदी किनारे के लोगों ने बताया कि सत्यनारायण को नदी में नहाते देखा गया था काफी आस-पास खोजबीन किया गया जब सत्यनारायण का कुछ भी पता नहीं चला तो स्थानीय गोताखोर के द्वारा नदी में उसकी खोजबीन शुरू की गई
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट