ब्रेकिंग – बिहार में गिरा एक और पुल, लंबे समय से…

डीएनबी भारत डेस्क 

अररिया में पुल गिरने का मामला थमा नहीं और गंडक नहर पर बना एक और पुल गिर गया। मामला सीवान का है जहां एक पुल गिर गया। पुल का पिलर धंसने की वजह से पुल गिर गया। पुल गिरने से दरौंदा प्रखंड का कई गांवों से संपर्क भंग हो गया।

घटना सीवान के दरौंदा प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ा पंचायत की है। हालांकि पुल गिरने की इस घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है। पुल गिरने के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुल पहले से क्षतिग्रस्त था जिसकी मरम्मती नहीं होने की वजह से पुल शनिवार की सुबह गिर गई।

biharBihar newsbridge collapseDNBDNB Bharatsiwansiwan news