11 बजे पटना पहुंचेगा मोदी का पार्थिव शरीर, शाम में…

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का सोमवार की देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देश भर की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन दिल्ली में इलाज के दौरान अस्पताल में हो गया।

जानकारी मिल रही है कि दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना लाया जाएगा। वहां से शव को उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास ले जाया जायेगा। उनके आवास पर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के उपरांत करीब 02:30 बजे पार्थिव शरीर विधानमंडल और विधानसभा लाया जाएगा जहां सभी नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

शाम के पांच बजे राजधानी पटना के जनार्दन घाट पर उनका संस्कार किया जाएगा। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल होंगे।

biharBihar newsDNBDNB Bharatsushil modi