भाजपा नेता प्रशांत कुमार के असामयिक निधन से शोक की लहर

तेघड़ा विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

तेघड़ा विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

डीएनबी भारत डेस्क 

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच शोकहरा बरौनी निवासी प्रशांत कुमार के असामयिक निधन से तेघड़ा विधानसभा भाजपा, बेगूसराय जिला एवं प्रदेश कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में शोक की लहर है।

जानकारों के मुताबिक भाजपा नेता प्रशांत कुमार को देर रात पटना में हृदयाघात का दौरा पड़ा था। और जबतक उन्हें अस्पताल ले जाया गया उनकी मौत हो चुकी है। हलांकि उनके मौत के बारे में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं।

वहीं भाजपा नेता प्रशांत के असामयिक निधन के बाद तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के तेघड़ा होटल शिवाय इन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। और उपस्थित भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें आश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दिया।

उपस्थित लोगों ने उनके द्वारा किये संगठन और समाजिक कार्यों पर चर्चा कर उन्हें याद किया। मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह, भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य, कृष्णनंदन सिंह, पूर्व विधायक ललन कुंवर, मनोहर कुमार, सरोज राय, भरत कुमार, मंडल अध्यक्ष दीपक राय, राजा पासवान, विवेक गौतम, अशोक सिंह, भूपेश कुमार, प्रदेश प्रभारी मनोज यादव एवं दीपक शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

Begusarai