भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में हुआ विस्तारीकरण, कई कार्यकर्ताओं को दी गई नई जिम्मेदारी

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावंदपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी का विस्तारीकरण किया गया। कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। मिली जानकारी के अनुसार राजीव कुमार मंडल अध्यक्ष बनाए गए। जबकि अमरेंद्र झा, हरेराम सिंह, अनिल कुशवाहा, अमित कुमार अंशुमान एवं हीरा देवी को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावे राम चन्द्र महतो, पिंटू शर्मा को पार्टी का महामंत्री बनाया गया। नरसिंह चौधरी, काजल देवी, कामिनी देवी, बिक्रम कुमार, बेबी देवी, रूबी सिन्हा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

विकास भारती को पार्टी का कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया। जबकि चंदन कुमार को आईटी सेल का संयोजक तथा गुंजन झा को आईटी सेल का सह संयोजक बनाया गया। प्रधानमंत्री विकास योजना से सम्बंधित मंडल स्तरीय कमिटी में डॉ रणजीत कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, जवाहर चौधरी एवं अवनीश कुमार शामिल किए गए। भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य के लिए अजय कुमार सिंह एवं ललित पासवान चयनित किए गए। पार्टी के पंचायत स्तरीय शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सह शक्ति केंद्र प्रमुख पद के लिए योगेंद्र महतो, पवन कुमार, ललन कुमार, राकेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, राम कुमार साह, राम कुमार सिंह, राजेन्द्र दास, रविन्द्र कुमार, संजीत कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, जवाहर महतो, चंदन चौधरी, मणिकांत झा एवं सन्तराज महतो का नाम शामिल किया गया।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार