लखीसराय जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

2024 लोकसभा चुनाव एवं संगठन मजबूती को लेकर किया गया विस्तार से चर्चा।

2024 लोकसभा चुनाव एवं संगठन मजबूती को लेकर किया गया विस्तार से चर्चा।

डीएनबी भारत डेस्क 

 9 फरवरी गुरूवार की दोपहर 1 बजे लखीसराय जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी लखीसराय का जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कार्यसमिति बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रो देवानंद साहू ने किया। कार्यकर्म में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में महज एक साल का समय बचा है ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से तैयारी करके लोकसभा चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कमर कस लें। प्रधानमंत्री जी ने मुंगेर लोकसभा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी होंगे इसके लिए बूथ स्तर तक कमेटी का विस्तार कर प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। सूर्यगढ़ा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने बताया कि 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 18 करोड़ वोट मिला था और 2019 के चुनाव में 22 करोड़ वोट पूरे देश में मिला।

जबकि इस बार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जी के द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत 32 करोड़ वोट का लक्ष्य रखा गया है जिसे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे और फिर से देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक विशाल बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

जिला अध्यक्ष प्रो देवानंद साह ने लोकसभा की तैयारी को लेकर सभी प्रखंड में प्रभारी की नियुक्ति की और बताया कि हर एक प्रखंड में बैठक कर आगामी चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से तन मन से लग जाए। प्रदेश के उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज की सुविधा प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प से पूरा हुआ है।

जिला के मीडिया प्रभारी विकास अनिल ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना से लाभान्वित लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जाएं और केंद्र सरकार एवं नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें एवं उनको अपने संगठन में जोड़ने की कोशिश करें जिससे पार्टी अपने लक्ष्य तक पहुंच पाए।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो देवानंद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धीरेंद्र सिंह, राजीव सिंह एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला महामंत्री घनश्याम, मंडल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, नगर अध्यक्ष अमरजीत प्रजापति, आईटी सेल आलोक राज एवं सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यसमित के सभी सदस्य शामिल थे।

लखीसराय संवाददाता सरफराज आलम 

Lakhisarai
Comments (0)
Add Comment