बिहार शरीफ में छठ घाटों का होगा सौंदर्यीकरण।नगर आयुक्त और मेयर ने किया निरीक्षण

 

डीएनबी भारत डेस्क

नगर आयुक्त और नगर निगम की मेयर अनीता देवी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी छठ पूजा के मद्देनजर घाटों के सौंदर्यकरण और अन्य सुधारों की योजनाओं की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही इन घाटों के लिए टेंडर निकाले जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को उचित सुविधाएँ प्राप्त हो सकें।

भ्रमण के दौरान मेयर अनीता देवी ने वार्ड नंबर 51 के बड़ी तकिया कला गांव में स्थित पुरानी छठघाट का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहाँ गंदे पानी के प्रवेश को रोकने के लिए नाला निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

मेयर अनीता देवी ने कहा कि आज हमने इमादपुर और तकिया कला छठ घाट का निरीक्षण किया है। दोनों घाटों का सौंदर्यकरण जल्द ही कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो। यह स्पष्ट है कि नगर निगम इस बार छठ पूजा को लेकर गंभीर है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क