बिहार पुलिस सप्ताह के तहत एसपी ने पदाधिकारीयों को दिलाए पांच प्रण, पुलिस कर्मियों को उनके व्यवहार और कर्तव्यों का कराया गया बोध

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अंतर्गत नालंदा पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के द्वारा जिले के सिलाव थाना परिसर में बुधवार को सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को पांच प्रण दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह दिवस मनाई जा रही है,जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधि के माध्यम से पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को पुलिसिंग व्यवहार और उनके कर्तव्य का बोध कराते हुए कहा कि पुलिस की सेवा अन्य सेवाओं से भिन्न है। पुलिस की सेवा में दायित्व सबसे अधिक है,आम लोग अलग होते हैं और हम लोग अलग होते हैं। पुलिस विभाग के कार्य मे भिन्न होते हैं।

उन्होंने कहा कि पांच प्रण का कार्य कोई नया नहीं है, पूर्व से ही हमलोग करते आए हैं ,उसे और भी बेहतर तरीके से करना है,जहाँ जो कमी है उसे पूरा करना है। आम लोगों को पुलिस से काफी अपेक्षा है, इसलिए कोई भी कार्य ईमानदारी के साथ करना होगा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा