बिहार सरकार जलसंसाधन मंत्री संजय झा ने परबत्ता पहुंचकर लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा

खगड़िया जिला के परबत्ता हेलीकॉप्टर से पहुंचे मंत्री ने स्थआनीय विधायक डाॅ संजीव कुमार एवं पदाधिकारियों के के साथ सड़क मार्ग से दौरा कर लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा।

खगड़िया जिला के परबत्ता हेलीकॉप्टर से पहुंचे मंत्री ने स्थआनीय विधायक डाॅ संजीव कुमार एवं पदाधिकारियों के के साथ सड़क मार्ग से दौरा कर लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला के परबत्ता विधानसभा एवं प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने हेलीकाप्टर से पहुंचकर सड़क मार्ग द्वारा वाहन से स्थानीय विधायक डाॅ संजीव कुमार एवं जिला के तमाम पदाधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन जायजा लिया।

बताते चलें कि मंत्री का हेलीकाप्टर के माध्यम से परबत्ता प्रखंड के नयागांव श्री कृष्ण इंटर विद्यालय के मैदान आना तय था। स्थानीय विधायक डाॅ संजीव कुमार, प्रशासनिक अधिकारी सहित बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता जमील अख्तर, एसडीओ रेणुका चौधरी, गोगरी सिविल एसडीओ अमन कुमार सुमन मौजूद थे। मंत्री के आगमन उपरांत परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने उनका भव्य स्वागत किया।

उसके बाद जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा पूर्व में विधायक डॉ संजीव कुमार के द्वारा सूबे के सीएम नीतीश कुमार के सामने रखे गए नयागांव रिंग बांध की मजबूती और माधवपुर, विष्णुपुर होते हुए कटघरा दियारा तक प्रस्तावित रिंग बांध निर्माण कार्य का जायजा लेने अधिकारियों के साथ निकले। वहीं पुछताछ में उन्होंने कहा कि विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया गया है। इस बात को सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराएंगे और मुख्यमंत्री का अंतिम निर्णय ही सर्वमान्य होगा।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

#khagria