बिहार दिवस के पूर्व शिक्षा विभाग के आश्वासन पर दूसरे दिन शिक्षकों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुआ समाप्त

जिला शिक्षा विभाग के दो पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से की बात, जल्द मांगों को पूरा किये जाने के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुआ समाप्त।

जिला शिक्षा विभाग के दो पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से की बात, जल्द मांगों को पूरा किये जाने के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुआ समाप्त।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बरौनी इकाई की ओर से अपनी मांगों को लेकर सोमवार को भी दूसरे दिन भूख हड़ताल पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक डटे रहे। धरना स्थल पर दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में जिले भर से शिक्षक शिक्षिकाओं की भारी भीड़ देखी गई। हड़ताल पर बैठे संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राय और प्रखंड सचिव अनिल कुमार शर्मा के साथ सैकड़ों की संख्या में शिक्षक नेता भी मौजूद थे।

संघ के जिलाध्यक्ष साकेत सुमन, जिला महासचिव राम कल्याण पासवान ने कहा कि बिहार दिवस के पूर्व बरौनी बीईओ सविता कुमारी लक्ष्मी ने शिक्षकों के बकाया वेतन देने में उदासीनता बरती। इन्हें इसके बदले नजराना चाहिए। इस कारण वर्षों से मांगे लंबित हैं। अब बीईओ की मनमानी को शिक्षक संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षा विभाग जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करेगी तो शिक्षक उग्र आंदोलन करेंगे। हो सकता है कार्यालय में तालाबंदी कर सड़क पर भी उतरा जाएगा।

मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ नियमित के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, रवि कुमार, अरविंद यादव, अशोक दास, सत्येंद्र मिश्र, अमर कुमार, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंकिता मिश्रा, अन्नू कुमारी, डॉ मुस्तफीज, विनय कुमार सिंह, राज्य प्रतिनिधि अमित कुमार, श्याम कुमार, अभिलेख कुमार, खुर्शीद आलम, शाहिद अहमद, मो जावेद अकबाल, सूरज पासवान, जिला सचिव संजय कुमार हिटलर, मो अबू एहसान, बिक्रम कुमार, राकेश कुमार, रामप्रवेश कुमार, मो मुर्शिद आलम, मनोज पासवान, रंजन पाठक, श्याम सुंदर साह, राम प्रवेश महतो, अंकुर रंजन आदि ने शिक्षकों के हितकर अपने अपने विचार रखे।

वहीं बरौनी बीईओ के द्वारा लगातार धरना स्थल से गायब रहने के बाद देर शाम जिला शिक्षा विभाग से दो पदाधिकारी धरना स्थल पहुंचे। और उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मांग पर जल्द उचित कार्रवाई होगी। साथ ही शिक्षकों के सभी समस्याओं का निदान एक सप्ताह किया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों ने भूख हड़ताल पर बैठे दोनों शिक्षकों को जूस पिलाकर आंदोलन खत्म करने का आह्वान किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai