बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के प्रथम चरण के कार्य हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बेगूसराय दिनकर कला भवन में सभी चार्ज आधिकारी, सभी सहायक चार्ज अधिकारी, प्रखंड एवं नगर निकाय के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं फील्ड ट्रेनर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

बेगूसराय दिनकर कला भवन में सभी चार्ज आधिकारी, सभी सहायक चार्ज अधिकारी, प्रखंड एवं नगर निकाय के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं फील्ड ट्रेनर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के प्रथम चरण के कार्य हेतु आज दिनकर कला भवन में सभी चार्ज आधिकारी, सभी सहायक चार्ज अधिकारी, प्रखंड एवं नगर निकाय के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं फील्ड ट्रेनर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, बेगूसराय राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जाति आधारित गणना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार जाति आधारित गणना समयबद्ध, महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य कार्यक्रम है इसलिए सभी स्टेकहोल्डर्स ( हितधारक) सजग, तत्पर एवं सतर्क रहकर अपने-अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

गणना की बारीकियों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जातियों से संबंधित वास्तविक आंकड़े प्राप्त करने के उद्देश्य से बिहार में निवास करने वाली सभी जातियों की गणना का निर्णय लिया गया है। जाति आधारित गणना से लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं तथा कार्यक्रमों को एक नया आयाम मिलेगा।

अतः सभी गणना कर्मियों को अपने उत्तरदायित्वों को पूरी लगन एवं सत्यनिष्ठा से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षित कार्यक्रम के अनुसार जाति आधारित गणना कार्य 31 मई, 2023 तक पूर्ण कर लिया जाना है। इस दौरान जिले के सभी व्यक्तियों का जाति आधारित गणना किया जाना है, चाहे वो किसी भी जाति या संप्रदाय के हो गणना के समय बिहार के वैसे निवासी जो किसी कारणवश राज्य या देश से अस्थायी प्रवास की स्थिति में हों, उनकी भी गणना की जायेगी।

किसी भी परिस्थिति में प्रपत्रों अथवा मोबाइल ऐप में उप जाति की प्रविष्टि नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रगणक और पर्यवेक्षक गणना के दौरान आंकड़े संग्रहण के लिए जिम्मेदार प्राथमिक गणना कर्मी हैं। प्रगणकों का प्रशिक्षण दिनांक 29, 30 एवं 31 दिसंबर, 2022 को जबकि पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण दिनांक 02 जनवरी, 2023 को निर्धारित है। उन्होंने बताया कि बिहार जाति आधारित गणना, 2022 निम्न दो चरणों में सम्पन्न होगी।

प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण जबकि द्वितीय चरण में वास्तविक गणना कार्य संपन्न किए जाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मकान सूची से संबंधित प्रपत्र में मकान सूचीकरण एवं नंबरीकरण के समय परिवारों की मकान सूचना संकलित की जानी है। इस सूचना के आधार पर मकान गणना के कार्य में घर-घर जाकर गणना का कार्य किया जायेगा, ताकि कोई परिवार या घर गणना के कार्य में नहीं छूटे।

इस दौरान उन्होंने गणना के हर एक पहलू को सूक्ष्मता से समझाते हुए कहा कि सभी सम्बद्ध पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जाति आधारित गणना के विभिन्न आयामों एवं अवयवों से पूरी तरह अवगत होना आवश्यक है। सभी चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं फिल्ड ट्रेनर्स प्रश्नों की प्रकृति सहित सभी बिन्दुओं को अच्छी तरह समझ लें किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में प्रश्न अवश्य पूछे।

प्रथम चरण के कार्य हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज 24 चार्ज अधिकारी, 18 सहायक चार्ज अधिकारी, 24 वरीय प्रभारी पदाधिकारी तथा 165 फील्ड ट्रेनर शामिल हुए।

बेगूसराय चुनाव संबंधित जानकारी

निर्वाची पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- अपर समाहर्ता, बेगूसराय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदान कर्मियों के द्वितीय नियुक्ति पत्र में योगदान स्थल आईटीआई मैदान, बेगूसराय अंकित है, जिसे अपरिहार्य कारणों से बदलकर कृषि उत्पादन बाजार समिति, बेगूसराय कर दिया गया है। सभी मतदान कर्मियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि दिनांक 26 दिसंबर को निर्धारित समय पर कृषि उत्पादन बाजार समिति, बेगूसराय में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

Begusarai
Comments (0)
Add Comment