बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर एनएच 31 के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।उसमें दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर एनएच 31 के पास की है। घायल युवक की पहचान संतोष मलिक, पिंटू कुमार और अन्य के रुप में हुई है।

बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर बेगूसराय से बलिया की ओर जा रहा था। तभी सड़क पार कर रहे हैं संतोष मलिक को मोटरसाइकिल सवार युवक संतुलन को दिया और उसे जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क