डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बरौनी- रजनीश कुमार पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बरौनी ने गुरुवार को महर्षि मेंही दास के एक भटकते हुए महिला संतों को उसके स्वजनों से मिलाकर एक परोपकार और पुण्य का भागीदार बने। उन्होंने तीलरथ स्टेशन के समीप दुर्गा मंदिर के पास एक मानसिक रूप से कमजोर अनजान महिला के होने की सुचना स्थानीय ग्रामीणों से पाते ही पुलिस पदाधिकारी को भेजकर उक्त महिला को बरौनी थाना लाया। जहां से उसके स्वजनों के खोजबीन करने में जूट गया।
खोजबीन में जानकारी मिली कि वह महिला झारखंड प्रदेश के भंडारीडीह की है। जिसपर उसके नाम-पता तथा तस्वीर का पहचान स्थानीय थाना के माध्यम से कराकर परिजनों को सुचित किया। सूचना पाते ही मानसिक रूप से कमजोर महिला के पति झारखंड प्रदेश के भंडारीडीह ,माल निवासी रामनाथ भगत के पुत्र मदन कुमार भगत गुरुवार को बरौनी थाना पहूंच उक्त महिला को अपनी 53 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी के रूप में किया। पहचान के पश्चात कागज़ी प्रकिया पूरी कर कंचन कुमारी को उसके पति मदन कुमार भगत को बरौनी थाना पुलिस ने सौंप दिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट