भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले अस्थावां प्रखंड कार्यालय के मैदान में सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम साहब का मनाया गया 90 वीं जयंती समारोह

 

मुख्य अतिथि संजय राजेश रहे मौजूद

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड में भारतीय बौद्ध महासभा ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 90 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। मंच पर मौजूद सभी ने कांशी राम साहब की तैलीय चित्र में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अपने संबोधन में लोकसभा प्रत्याशी संजय राजेश ने समाज के वंचित वर्गों, खासकर गरीबों और दलितों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई का मकसद यही है कि वह इन समाज के हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज बन सकें।

भाषण में उन्होंने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और बढ़ती असमानता पर भी चिंता जताई और कहा कि वह इन मुद्दों को भी चुनावी मैदान में उठाएंगे।

डीएनबी भारत डेस्क