भाजपा से बड़ा आरक्षण का पक्षधर दूसरी कोई पार्टी नहीं है – लखिन्द्र पासवान

 

 

भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर जिला कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा का सदस्य्ता कार्यशाला हुआ सम्पन्न

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर भाजपा जिला कार्यालय परिसर में मंगलवार को संयुक्त मोर्चा का सदस्यता कार्यशाला आयोजित की गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत भास्कर पटेल एवं संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि ने किया। कार्यक्रम के दौरान पंडित विकास झा के द्वारा शंखनाद व वेद पाठ के बीच कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पातेपुर के विधायक लखिन्द्र पासवान ने कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाता रहता है.।

लखिन्द्र पासवान ने कहा कि आज लोकतंत्र में भारतीय जनता पार्टी ही आरक्षण के सबसे बड़ी पक्षधर पार्टी है, दूसरी पार्टी आरक्षण के नाम पर केवल राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी ने जितना अनुसूचित जाति और जनजाति को बढाने का काम किया है उतना आज तक किसी पार्टी ने नहीं किया है। जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है. भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है. जब तक जिस संगठन के माध्यम से या जिस राजनीतिक दल के माध्यम से देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है, वो ईकाई, वो संगठन और वो दल अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है और  आंतरिक लोकतंत्र निरंतर उसमें नहीं पनपता, तो वैसी स्थिति बनती है जो आज देश कई दलों में हम देख रहे हैं।

विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तब सही मायने में तब लागू होगा, जब भाजपा इस अभियान के माध्यम से खुद को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यों से अभिनव तरीके से सोचने और सीमावर्ती गांवों को पार्टी के लिए गढ़ बनाने को कहा. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को 10 साल पहले के घोटालों की सुर्खियों के बारे में पता नहीं है और उन्होंने पार्टी नेताओं से सदस्यता अभियान के दौरान 18-25 वर्ष आयु वर्ग को लक्षित करने को कहा।जिला सदस्य्ता प्रभारी प्रभात कुमार ठाकुर ने कहा की समस्तीपुर जिला को सदस्य्ता में प्रदेश में प्रथम स्थान लाने के उद्देश्य से कार्यकर्ता को काम करना है।

कार्यशाला को सम्बोधित करने वाले अन्य नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरेश कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता देवानंद कुशवाहा, मोहन मल्लिक, जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, प्रेम दास, जिला मंत्री वीरेंद्र यादव,  जिला प्रवक्ता आदित्य कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि रंजन पांडेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरा पासवान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नारायण सहनी आदि रहे। अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं में सुधीर शर्मा, सुजय पांडेय, अरविंद सिंह, गायत्री सिंह, पूजा सिंह, पिंकी सिंह, हेमंत मिश्रा, राजू पटेल, दीपक सत्यार्थी, प्रहलाद कुमार, चन्देश्वर राय, अशोक राम इत्यादि रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट