बेगूसराय में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में जीत की खुसी में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया

 

डीएनबी भारत डेस्क

तीन राज्यों में भाजपा के पक्ष में चुनावी परिणाम आने के बाद बेगूसराय में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फिर एक बार जमकर जश्न मनाया है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर थाना के सामने जमकर खुशियां की होली खेली और साथ ही साथ आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत का भरपूर जश्न मनाया है।

इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाकर जश्न मनाया। साथ ही साथ ढोल नगाड़ा बजाकर एक दूसरे को जीत का खुशी जाहिर किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बताया है कि तीन राज्यों में प्रचंड जीत के मौके पर आज हम लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है।

वही जनता जनार्दन को हम धन्यवाद देते हैं। क्योंकि जनता ने भाजपा पर विश्वास कर कर तीन राज्यों में प्रचंड जीत का झंडा लहराया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रहा है और 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी।

डीएनबी भारत डेस्क