भगवानपुर थानाक्षेत्र में गोलीबारी कर भाग रहे 02 आरोपी को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा..किया पुलिस के हवाले..02 राहगीर को लगी गोली

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नौला भीठ गांव की घटना।

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नौला भीठ गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात दो पक्ष में हुए विवाद में जमकर हुई गोलीबारी। इस गोलीबारी की घटना में राह चलते 02 राहगीर गोली लगने से घायल हो गए। जिसका सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों को खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। और पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना भगवानपुर थानाक्षेत्र के नौला भीठ गांव की है। घायलों की पहचान सियाराम पासवान एवं सुनीता देवी के रूप में की गई है। वहीं गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान मंतोष कुमार एवं राजीव कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और धीरे-धीरे विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया एवं दोनों ही पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार करने लगे।

इसी बीच मंतोष कुमार एवं राजीव कुमार बाइक से पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे राह चलते एक महिला एवं एक युवक को गोली लग गई। घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने आरोपी मनचले को खदेड़ कर पकड़ लिया और पहले उनके पिस्तौल को छीन कर जमकर पिटाई शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस घटना स्पथल पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया। वहीं भगवानपुर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

Begusarai