भगवानपुर प्रखण्ड उपप्रमुख एवं पंसस सदस्य ने नवपदस्थापित बीडीओ को किया अंगवस्त्र से सम्मानित

बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि प्रखंड के विकास में आप सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग की जरूरत है।

बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि प्रखंड के विकास में आप सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग की जरूरत है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में नवपदस्थापित बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर को उप प्रमुख पंकज यादव के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि प्रखंड के विकास में आप सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग की जरूरत है। आप लोगों के सहयोग से सभी सरकारी कल्याणकारी योजना को सरकारी प्रावधान के अनुसार धरातल पर उतारा जाएगा।

वहीं उप प्रमुख पंकज यादव ने कहा कि हम लोगों को उम्मीद है कि बीडीओ भगवानपुर के नेतृत्व में पूरे प्रखंड क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा।

उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख सह वर्तमान पंचायत समिति सदस्य लालबाबू पासवान, पंचायत समिति सदस्य हरिओम शर्मा, विनोद पासवान, यश कुमार डिंपल, टुनटुन कुमार, आनंद कांत चौरसिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम स्वार्थ साह, पूर्व मुखिया रामविलास राय, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कंचन मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

 

Begusarai