बेगूसराय में भगवान रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगो में काफी उत्साह

 

बेगूसराय शहर में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भगवा झंडा के साथ जुलूस निकाला तथा कलश यात्रा

डीएनबी भारत डेस्क

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही अब बेगूसराय में भी लोगों का उत्साह चरम पर है और लोग राम नाम के नारे लगाते सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। आज भी बेगूसराय शहर में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भगवा झंडा के साथ जुलूस निकाला तथा कलश यात्रा भी की।

लोग भीड़ भरे सड़कों पर भी जय श्री राम जय जय राम के नारे लगाते रहे । लोगों का कहना है कि 500 वर्षों के बाद हमारे राम लला एक बार फिर अपने जन्म भूमि में वापस आ रहे हैं और इस बात की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है। उसमें बेगूसराय भी पीछे नहीं है ।

कल इससे भी बढ़कर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम को मनाया जाएगा। लोगों ने एक दूसरे से अपील की है कि अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर 22 जनवरी को दीपावली की तरह ही मनाएं।

डीएनबी भारत डेस्क