आगामी 18 अप्रैल को बेगूसराय के आईटीआई मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पुर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय! पन्हांस स्थित आईटीआई के मैदान में 18 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे दिन में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और भीआइपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी दोनों पटना से सीधे बेगूसराय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कामरेड अवधेश कुमार राय के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे!

वही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश कुमार राय जिला कलेक्ट्रेट भवन स्थित कोर्ट भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा भी दाखिल करेंगे! वो अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करने के लिए 18 अप्रैल को 12:30 बजे दिन में कलेक्ट्रेट भवन मे पहुंचेंगे! जहां नामांकन करने के बाद वो सभा स्थल के लिए सीधे निकल जाएंगे!

आईटीआई के मैदान में जनसभा को संबोधित करने के लिए भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम युचुरी, भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड कांगो के अलावे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ,भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय,स्थानीय भाकपा के पूर्व सांसद और चुनाव अभियान समिति के संयोजक शत्रुघ्न प्रसाद सिंह

चेरिया बरियारपुर विधायक राजवंशी महतो, तेघडा विधायक राम रतन सिंह बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, पूर्व बखरी के विधायक उपेंद्र पासवान, सा0कमाल के विधायक ललन यादव तथा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभय कुमार उर्फ सर्जन सिंह, राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, भीआइपी पार्टी के जय जय राम सहनी, कांग्रेस के स्थानीय नेता रामविलास सिंह ,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, समेत कई अन्य इंडिया गठबंधन के नेता भी मंच पर उपस्थित रहेंगे!

डीएनबी भारत डेस्क