अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय जिला के सहायक थाना एफसीआई ओपी के समीप एन एच 31 की घटना।

बेगूसराय जिला के सहायक थाना एफसीआई ओपी के समीप एन एच 31 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सहायक थाना एफसीआई ओपी के समीप एनएच 31 सड़क पर अज्ञात वाहन के चपेटे में आ जाने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही 112 पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच जख्मी बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी इलाज के लिए लाया।

जहां ज़ख्मी हुए बच्चों ने पहले अपने दादा का नाम मो युनूस बताया। फिर अचेत गया। चिकित्सक के प्रयास के बाद बच्चे को ख़तरे से बाहर निकाला गया। तब वह अपना पहचान बाटामोड़ हथिदह के समीप दरियापुर गांव निवासी मो इरशाद के 10 वर्षीय पुत्र मो दिलशाद बताया।

बताया कि हमारे दादा बकरी – खस्सी खरीद विक्री और कच्चा मांस बेचते हैं। उसी के लिए खस्सी – बकरी खरीदने जा रहे थे तभी एक अज्ञात गाड़ी हमें धक्का मार दिया। वहीं इस पहचान को स्थानीय लोगों एवं स्थानीय थाना पुलिस को सुचित किया गया। जिससे घटना की सूचना पाते ही परिजनों ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी पहूंच उसे बेहतर इलाज हेतु अपने साथ ले गए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai