बेगूसराय से अचानक तीन नबालिक छात्राएं गायब, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय जिला के मंझौल थाना इलाके के पावड़ा वार्ड नंबर 5 की घटना, जांच में जुटी बेगूसराय पुलिस।

बेगूसराय जिला के मंझौल थाना इलाके के पावड़ा वार्ड नंबर 5 की घटना, जांच में जुटी बेगूसराय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय से अचानक तीन नाबालिग लड़कियों के गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं तीनो लड़कियां गायब होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मामला मंझौल थाना इलाके के पावड़ा वार्ड नंबर 5 का है। बताया जा रहा है कि ये तीनो छात्राएं स्कूल गई थी। फिर स्कूल से वापस घर नहीं लौटी। लड़कियों के घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। और लगातार तलाश करना शुरू कर दिया।

काफी खोजबीन के बाद भी तीनों लड़कियां अबतक नहीं मिल सकी हैं। थक हार कर तीनों के परिजनों के द्वारा थाना में गायब होने की सूचना दिया गया। परिजनों ने अपनी बच्चियों के अपहरण की आशंका जताई और मामला दर्ज कराया है। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि मझौली गांव से तीन छात्राएं एक साथ स्कूल गई और स्कूल से घर नहीं लौटी और अचानक लापता हो गई।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लड़कियों की तलाश के लिए स्पेशल टीम लगाई गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि तीनों लापता छात्राओं का मोबाइल डिटेल भी खंगाला जा रहा है कुछ साक्ष्य भी मिले हैं पुलिस जल्द ही तीनों लड़कियां को बरामद कर लेगी।

बताते चलें कि 31 मई को पवरा वार्ड नंबर 5 निवासी सुनील पासवान की 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी अपने गांव की ही रहने वाली दो सहेलियों के साथ स्कूल गई थी। वहीं उसी गांव के रहने वाले मोहम्मद कौसर की पुत्री सानिया सोनी और मोहम्मद मुर्तजा की पुत्री नगमा खातून के साथ प्रियंका पवरा मध्य विद्यालय में सुबह पढ़ने के लिए गई थी। स्कूल में छुट्टी होने के बावजूद भी तीनों छात्राएं अपने-अपने घर नहीं लौटी।

जिसके बाद उसकी खोजबीन परिजनों के द्वारा शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी तीनों का कोई अता-पता नहीं चला। जिसके बाद प्रियंका की मां पूरो देवी ने मंझौल थाना में अपनी पुत्री समेत उसकी दो सहेलियों के बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उन्होंने मानव तस्करी के तहत बच्चियों को बेचने का भी आरोप लगाया।

इधर नाबालिग लड़कियों के गायब होने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इन छात्राओं को कैसे गायब किया गया है यह अभीतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पीड़िता की मां ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोग तीनों छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। इधर पुलिस लगातार बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है। और तीनों बच्चियां का मोबाइल डिटेल खंगाला जा रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Begusarai