04 मवेशी की गर्भावस्था में मौत, पशुपालक को लाखों का नुकसान, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची तेघड़ा प्रखंड पशु चिकित्सक की टीम

तेघड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद में फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत वार्ड 12 की घटना। 02 गाय 01भैंस की गर्भावस्था में हुई मौत जबकि एक बाछी की भी हुई है मौत, एक गाय की हालत नाजुक

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद में फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत वार्ड 12 की घटना। 02 गाय 01भैंस की गर्भावस्था में हुई मौत जबकि 01 बाछी की भी हुई है मौत, 01 गाय की हालत नाजुक। पशुपालकों में आक्रोश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखण्ड क्षेत्र में फुलवड़िया थानाक्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड 12 में पशुपालकों के बीच भयावह स्थिति बनी हुई है। ताजा मामला 04 मवेशी के अचानक मृत्यु हो जाने की खबर से पशुपालक किसान स्तब्ध हैं। पीड़ित पशुपालक शुभनंदन राय पिता विष्णदेव राय ने बताया कि सुबह सभी मवेशी को चारा बनाकर देकर वह घरेलू अन्य कार्य में लग गए।

जिसके बाद अचानक 02 गाय एवं 01 भैंस तीनों गर्भावस्था में थे और 01 बाछी अचानक चिन्ताजनक स्थिति में बेसुध जमीन पर पड़ी थी जबतक वह कुछ समझ पाते या चिकित्सक की सलाह लेते चार मवेशी ने दम तोड़ दिया। जबकि 01 गाय की स्थिति अभी चिन्ताजनक बनी हुई है। वहीं

 वहीं घटना की सूचना पाकर पशुपालक किसान हरेराम राय, वार्ड 12 पार्षद बेबी रानी, वार्ड 13 पार्षद बिपिन राय, वार्ड 16 पार्षद प्रतिनिधि 16 मनीष कुमार समाज सेवी कपिदेव राय, रोहित कुमार आदि लोगों के द्वारा घटना स्थल पर घटना की जानकारी और सरकारी स्तर से प्रखण्ड पदाधिकारी एवं नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी और चेयरमन संजीव कुमार से पीड़ित किसान को यथासंभव मुआवजा दिये जाने की मांग की।

वहीं पीड़ित किसान शुभनंदन राय ने बताया कि तेघड़ा प्रखंड पदाधिकारी को घटना की सूचना दी गई लेकिन पीड़ित किसान के पास सूचना दिए जाने के लगभग 02 घंटा बाद तक कोई प्रखण्ड पदाधिकारी या प्रखण्ड पशु चिकित्सा पदाधिकारी या कोई पशु चिकित्सक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित किसान एवं पशु पालक के मौत के कारणों को जानना उचित नहीं समझा। कैसे होगी विकसित और समृद्ध बिहार जहां के किसान खेती और पशुपालन पर आश्रित हैं। वहीं इस घटना से पशुपालक किसानों में प्रखण्ड पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश भी देखा गया।

Begusarai