अवैध संबंध के शक में पति और जीजा ने मिलकर महिला की गला रेतकर हत्या करने का किया प्रयास, स्थिति नाजुक

बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के पथला टोल के समीप की घटना।

बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के पथला टोल के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर अवैध संबंध के शक में पति एवं जीजा ने ही एक महिला की गला रेत कर हत्या करने का असफल प्रयास किया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के पथला टोल के समीप की इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि उसे मरा हुआ समझकर उसके पति सोनू कुमार एवं जीजा संजय कुमार ने झाड़ी में फेंक दिया तथा उसके बच्चे को लेकर फरार हो गया ।

महिला की पहचान खगड़या जिला निवासी राबड़ी देवी के रूप में की गई है। जो फिलहाल बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर में रह रहे थे। बाद में पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित महिला राबड़ी देवी ने बताया सोमवार की शाम उसके पति सोनू कुमार एवं जीजा संजय कुमार ने उसे मेला दिखाने के बहाने मटिहानी थाना क्षेत्र के पथला टोल की ओर ले गया और उससे पहले चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया था। जिससे उक्त स्थल तक पहुंचते-पहुंचते महिला बेहोशी की हालत में आ गई और तभी अर्ध बेहोशी की अवस्था में ही दोनों आरोपियों ने महिला की हत्या का प्रयास किया।

राबड़ी देवी का कहना है कि उसके पति ने आरोप लगाया कि उसका किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध है और उसे घर से निकालने लगा लेकिन जब महिला नहीं निकली तब पति एवं जीजा ने उसके हत्या का की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

#begusari