महिला ने पड़ोसी पर लगाया छेड़खानी करने एवं जान से मारने का आरोप

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत तेयाय थानाक्षेत्र का मामला।

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत तेयाय थानाक्षेत्र का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले लोगों पर जान मारने की नीयत से हमला करने एवं अस्मत लूटने के लिए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला तेयाय थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है।

पीड़ित महिला रूबी प्रवीण ने बताया कि बच्चों के विवाद में मोहम्मद तौहीद, मोहम्मद सरफराज एवं मोहम्मद शौकत अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में जबरन घुस गए एवं सर्वप्रथम उसके साथ बाद विवाद करने लगे और जब महिला ने इसका विरोध किया तब तीनों ने मिलकर रूबी परवीन की पिटाई शुरू कर दी।

इतना ही नहीं पिटाई के बाद तीनों आरोपियों ने रूबी परवीन के कपड़े फाड़ दिए एवं उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने लगे। रूबी परवीन के अनुसार इस दौरान आरोपियों ने उसके 51000 के जेबरात भी छीन लिए। किसी तरह रूबी परवीन जान बचाकर घर से बाहर भागी।

फिलहाल स्थानीय लोगों के द्वारा उसे तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया गया है जहां रूबी परवीन का इलाज चल रहा है। रूबी प्रवीण ने तेयाय थाना में आरोपियों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

Begusarai