बेगूसराय में 04 बच्चे की मां महिला की पति एवं ससुर ने की बेरहमी से पिटाई

बेगूसराय जिला के सिंघौल थानाक्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव की घटना।

बेगूसराय जिला के सिंघौल थानाक्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक महिला पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाकर पति एवं ससुर ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। पीड़ित महिला की पहचान फतेहपुर निवासी रोहित राय की पत्नी कुंती देवी के रूप में की गई है।

पीड़ित महिला ने कहा कि उसके 4 बच्चे हैं और जब भी वह किसी काम से बाहर निकलती है तो पति एवं ससुर उस पर चरित्रहीन होने का लांछन लगाते हैं। आज सुबह भी जैसे ही कुंती देवी घर से बाहर निकली उसी वक्त उसके पति रोहित राय एवं ससुर मनोज राय वहां पहुंच गए और महिला के साथ गाली गलौज करने लगे फिर जैसे ही महिला ने इसका विरोध किया तभी दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर कुंती देवी की ईट पत्थर एवं लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुंती देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

Begusarai