बेगूसराय में मां पुत्री ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

घटना बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला दनियालपुर गांव की। मां ने दो पुत्री के साथ खाई जहर, मां और एक पुत्री की मौत, एक पुत्री की स्थिति नाजुक।

घटना बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला दनियालपुर गांव की। मां ने दो पुत्री के साथ खाई जहर, मां और एक पुत्री की मौत, एक पुत्री की स्थिति नाजुक। 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मां ने दो पुत्री के साथ जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना में मां सहित एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। जबकि 7 वर्षीय मासूम बच्ची की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

जहां मासूम बच्ची जिंदगी और मौत से लड़ रही है। इस बात की भनक लगते ही गांव में हाहाकार मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के नया टोला दनियालपुर गांव की है।

मृतक महिला एवं बच्ची की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला दनियालपुर गांव के रहने वाले दिवाकर महतो की लगभग 35 वर्षीय पत्नी बीभा देवी एवं 9 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी की रूप में की गई है। जबकि अभी भी सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से मासूम बच्ची अंजली कुमारी जिंदगी और मौत से लड़ रही है। इस घटना में मां विभा देवी एवं 9 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी की मौत हो चुकी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उसके घर में कुल चार सदस्य हैं।

जबकि उसके पति एक सप्ताह पूर्व ही गोवा में मजदूरी करने गया था। लोगों के समक्ष कई सवाल कौंध रहा है कि आखिर किस परिस्थिति में महिला को मासूम बच्चों के साथ मौत को गले लगाने पर विवश होना पड़ा। गांव वालों ने यह भी बताया कि एक बोतल लाते हुए महिला को लोगों ने देखा है। जबकि पुलिस द्वारा ढूंढे जाने पर वह बोतल गायब पाया गया। फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि किस हालात में यह महिला ने पुत्री के साथ आत्महत्या का कदम उठाया है।

फिलहाल इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर महिला एवं बच्ची को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना के बारे में पुलिस अनुसंधान के बाद एवं पति के घर वापस होने पर ही मौत के रहस्य पर से पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है। आखिरकार महिला किन वजहों से दो मासूम बच्चियों के साथ जहर खाकर लीला समाप्त कर ली।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

Begusarai