खोदावंदपुर प्रखण्ड में खेत पटवन को गये किसान की ठंड लगने से मौत

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर गांव की घटना

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में खेत पटाने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। रविवार की यह घटना दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर गांव की है। जहां खेत पटवन के दौरान ठंड लगने से एक अधेड किसान की मौत हो गई।
मृतक की पहचान बेगमपुर गांव के वार्ड नंबर तीन निवासी स्वर्गीय पाला शर्मा के लगभग 55 वर्षीय पुत्र चन्द्रदेव शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चन्द्रदेव शर्मा रविवार की सुबह दौलतपुर मोइन मेंं अपना खेत पटवन कर रहे थे। इसी दौरान ठंड लगने के बाद वह खेत में ही गिर गए और तत्क्षण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम
Begusarai