प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर कलयुगी पुत्र ने मां बहन की कर दी जमकर पिटाई

बेगूसराय जिला के चकिया थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव की घटना, मां बहन ने थाने में की शिकायत।

बेगूसराय जिला के चकिया थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव की घटना, मां बहन ने थाने में की शिकायत।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर कलयुगी पुत्र ने मां एवं बहन की जमकर पिटाई कर दी एवं अधमरा कर घर से फरार हो गया। इस घटना में खास बात यह है पड़ोस की महिला के साथ अवैध संबंध का जहां मां विरोध कर रही थी, वहीं आरोपी विवेक कुमार के पिता के द्वारा अपने पुत्र का समर्थन किया जा रहा है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव की है।

आखिरकार पीड़ित बहन एवं मां ने अपने ही पिता एवं भाई की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बेगूसराय में बीती रात एक आशिक मिजाज युवक ने अपने ही मां एवं बहन की जमकर पिटाई कर दी जिससे दोनों की हालत खराब हो गई। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

पीड़ित महिला की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के रूप नगर निवासी हरेराम पासवान की पत्नी है रामपरी देवी एवं पुत्री प्रीति कुमारी एवं सोनी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हरे राम पासवान के पुत्र विवेक कुमार का अपने ही पड़ोस के एक महिला से अवैध संबंध चल रहा है जिसका विरोध मां रामपरी देवी के द्वारा लगातार किया जा रहा था। एवं अपने पुत्र विवेक कुमार पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन विवेक कुमार के द्वारा लगातार इस बात से इनकार किया जा रहा था।

पीड़ित सोनी देवी एवं प्रीति कुमारी ने बताया कि 3 दिन पूर्व भी पड़ोसी महिला का पति एवं देवर उसके घर आया और उसकी मां से मारपीट करने लगा। इस बात की शिकायत चकिया थाने से भी की गई। साथ ही साथ पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी महिला एवं उसके रिश्तेदारों के द्वारा विवेक कुमार पर दबाव बनाया जा रहा था कि अपनी मां एवं बहन को पीटकर घर से निकाल दो और इस बात में विवेक कुमार का अपने पिता हरे राम पासवान का भी साथ मिल रहा था। फिलहाल जो भी हो लेकिन अवैध संबंध की वजह से एक पुत्र का क्रूर चेहरा सामने आ रहा है। ऐसे में जरूरत है कि पुलिस के द्वारा आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

 

Begusarai