दबंगों ने ई रिक्सा चालक को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक

बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली स्थान चौक की घटना।

बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली स्थान चौक की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में ई रिक्शा चालक को ई रिक्शा लगाना उस वक्त मांगा पड़ गया। जब दबंगों ने ई रिक्शा चालक को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी पिटाई में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह इलाजरात हैं।

घटना नगर थाना क्षेत्र के शहर के काली स्थान चौक की है। घायल ई रिक्शा चालक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव के रहने वाले कुलदीप दीपक कुमार के रूप में की गई है। घायल ई रिक्शा चालक ने बताया कि काली स्थान के पास ई रिक्शा लगाकर सवारी का इंतजार कर रहे थे।

तभी अचानक वहां पर मौजूद दबंग व्यक्ति आया और गाली-गलौज करने लगा जब गाली गलौज का विरोध किया। तो दबंगों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला को शांत कराकर घायल अवस्था में ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल इस घटना की जानकारी पीड़ित के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी गई है। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

Begusarai