डीआईजी बाबुराम ने बेगूसराय साइबर थाना का किया उद्घाटन

साइबर क्राइम की घटनाओं का तकनीक के माध्यम किया जाएगा पर्दाफ़ाश।

साइबर क्राइम की घटनाओं का तकनीक के माध्यम किया जाएगा पर्दाफ़ाश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आज से अपना साइबर थाना उपलब्ध हो गया है। जिसका उद्घाटन खगड़िया और बेगूसराय रेंज के डीआईजी बाबूराम के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस संबंध में बेगूसराय के डीआईजी बाबूराम ने कहा कि आज बेगूसराय में साइबर थाना का उद्घाटन किया गया है। सरकार के नोटिफिकेशन के आधार पर इसकी स्थापना की गई है आज से जिला के जितने भी साइबर क्राइम के घटनाएं होंगे वह यहां दर्ज होगी।

वहीं दूसरे थाना में जो साइबर अपराध के मामले दर्ज है उसमें यहां से मदद की जाएगी। इसके लिए यहां पर तकनीकी अनुसंधान के जानकार उपलब्ध रहेंगे। उन्होंनै बताया कि यहां पर एक डीएसपी और इंस्पेक्टर रेंज के पदाधिकारी को पदस्थापित किया गया है। बताते चलें कि या साइबर थाना एससी- एसटी थाना परिसर में अवस्थित है।

उन्होंने बताया कि यहां पर ऑनलाइन इंटरनेट से संबंधित वित्तीय अपराध की शिकायतें दर्ज होगी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि संबंधित पीड़ित व्यक्ति सीधे थाने में उपस्थित होकर प्राथमिकी हेतु आवेदन समर्पित कर सकते हैं इसके अलावा ईमेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की आवश्यक होने पर जांच करते प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Begusarai