बेगूसराय में महिला ने छेड़खानी का किया विरोध, तो मनचले युवक ने मारी गोली..महिला घायल

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस।

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। अपराधियों ने एक महिला को गोली मार कर घायल कर दी। हालांकि उक्त घटना में गोली महिला के हाथ में लगी है जिससे उसकी जान बच गई। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव की है।

पीड़िता ने बताया है कि उसका पति कोलकाता में रहकर मजदूरी करता है तथा वह गांव में ही मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। शनिवार की शाम जब वह अपनी जेठानी के साथ मजदूरी करके वापस लौट रही थी उसी वक्त मिथिलेश कुमार नामक युवक ने उसके साथ बीच रास्ते में  छेड़खानी करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो मनचले युवक ने उसपर गोली चला दी।

गनीमत रही की गोली उसके हाथ में लगी जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल पीड़ित महिला का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला की जेठानी ने बताया कि मिथिलेश कुमार लंबे समय से लक्ष्मी देवी पर बुरी नियत रखता था और उससे बातचीत करने की कोशिश भी करता था। लेकिन पीड़िता इसका लगातार विरोध करती थी और जब बीते शाम वह दोनों मजदूरी करके वापस आ रहे थे उसी वक्त मिथिलेश कुमार ने बुरी नीयत से उसे रोकने की कोशिश की और महिला ने इसका विरोध किया तो उसने गोली चला दी। फिलहाल पुलिस महिला के बयान के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

Begusarai