लाखो में सड़क दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

बेगूसराय जिला के लाखो थानाक्षेत्र अंतर्गत लाखो दुर्गा स्थान के पास एनएच 31 की घटना।

बेगूसराय जिला के लाखो थानाक्षेत्र अंतर्गत लाखो दुर्गा स्थान के पास एनएच 31 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक मजदूर को मारी ठोकर। उक्त घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में आज उसकी मौत हो गई।

घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखों दुर्गा स्थान स्थित एनएच 31 के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के लाखो गांव के रहने वाले कैलाश सिंह का 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार सिंह के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि 15 जून को मजदूरी कर वह अपने घर वापस लौट रहा था तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने लाखों के पास पीछे से जबरदस्त धक्का मार दिया था। इससे प्रमोद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजनों ने उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में आज प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा लाखो थाना पुलिस को दी।

मौके पर लाखों थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रमोद कुमार सिंह मजदूर थे और मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण-पोषण करते थे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Begusarai