बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए एमएससी राजीव कुमार मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए एमएससी राजीव कुमार मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए बेगूसराय जिला के सभी विधायक सभी एमएलसी के बाद खगड़िया, बेगूसराय विधान पार्षद राजीव कुमार भी मैदान में कुद पडे हैं.  राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को पत्र लिख कर कहा है की बेगूसराय को कई वर्षों से ठगा गया है.

बेगूसराय प्रमंडल बनने की सभी अहर्ता रखता है फिर भी इसे सहरसा, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर प्रमंडल में घुमाया गया है. बेगूसराय बिहार की सबसे बड़ा औद्योगिक नगरी है. बिहार सरकार को सबसे अधिक राजस्व की देती है. बेगूसराय की धरती घर की प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्णा बाबू की कर्मभूमि तथा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म भूमि भी है.

इसी धरती के अंतर्राष्ट्रीय इतिहासकार डॉ राम शरण शर्मा, डॉ बचन देव कुमार, डॉ अतरदेव सिंह, बहुरा मामा है, जिनकी प्रसिद्धि से सभी गौरवान्वित हैं. बेगूसराय में बड़े बड़े उद्योग के साथ पर्यटन के लिए एशिया प्रसिद्ध काबर झील, मंसूरचक की मूर्ति कला, नूरजहाँ की मस्जिद, मक्का अनुसंधान केंद्र, अंडी रेशम उद्योग, नौलखा मंदीर, गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम आदि अनेक स्थान हैं.

जिससे पर्यटन से बेगूसराय प्रमंडल के माध्यम से राज्य सरकार का आय भी बढ़ेगा, आमजन के विकास का दरवाजा खुल जायेगा. एमएलसी राजीव कुमार प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के बरिष्ठ अधिवक्ता समीर शेखर, सेंट जोसेफ के निदेशक अभिषेक कुमार, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा, कल्याण को समर्थन पत्र की प्रति सोंपा.

प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोयक ने कहा की बेगूसराय प्रमंडल बनने के दिशा में सफलता की ओर बढ़ रहा है. सभी लोग बेगूसराय प्रमंडल की लिए जन जागरण करें , जल्द आपके सहयोग से नया बेगूसराय बनेगा. जहां रोजगार के बहुत बड़े अवसर बढ़ेगा बेगूसराय के साथ बिहार बासियों को भी लाभ मिलेगा.

#cmbihar