मटिहानी प्रखण्ड क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की डुबने से हुई मौत

बेगूसराय जिला के मटिहानी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत गोरगाम पंचायत खड़गपुर गांव की घटना। अपने विक्लांग माता पिता और परिवार का सहरा था 11 वर्षीय मृतक युवक कृष्ण। पूरे गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, घटना की सूचना के 04 घंटा बाद पहुंचे सीओ, ग्रामीणों में आक्रोश।

बेगूसराय जिला के मटिहानी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत गोरगाम पंचायत खड़गपुर गांव की घटना। अपने विक्लांग माता पिता और परिवार का सहरा था 11 वर्षीय मृतक युवक कृष्ण। पूरे गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, घटना की सूचना के 04 घंटा बाद पहुंचे सीओ, ग्रामीणों में आक्रोश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मटिहानी प्रखण्ड क्षेत्र में अहले सुबह तीज पर्व उपरांत प्रतिमा विसर्जन में गए एक युवक की गंगा नदी में डुबने से मौत हो गई। घटना मटिहानी प्रखंड गोरगाम पंचायत खड़गपुर गांव की है। वहीं मृतक युवक की पहचान उसी पंचायत के वार्ड 06 निवासी गणपति राय के लगभग 11वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आर्थिक रूप से काफी कमजोर अक्षम इस परिवार को आपदा से मिलने मुआवजा एवं सरकारी स्तर पर मिलने वाली गरीबी रेखा अंतर्गत सभी लाभ मृतक के विकलांग माता पिता व सात माह के छोटे भाई को दिए जाने की मांग की।

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार अहले सुबह ग्रामीणों के संग मृतक युवक कृष्ण कुमार प्रतिमा विसर्जन को लेकर गोरगामा पंचायत खरगपुर गंगा घाट पर पहुंचे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक लगभग सुबह 05 बजे स्नान करने के लिए अचानक गहरे पानी में चला गया और डुबने लगा। जबतक लोग उसको बचाने के लिए पहुंच पाते वह डुब चुका था। गंगा घाट पर मौजूद स्थानीय तैराक की मदद से युवक का मृत अवस्था में शव बरामद किया गया और घटना की सूचना सीओ और स्थानीय पुलिस को दी गई।

विकलांग माता पिता और सात माह के भाई का एकमात्र सहारा था मृतक कृष्ण।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक 11 वर्षीय कृष्ण कुमार काफी मिलनसार स्वभाव का लड़का था। मृतक के माता पिता दोनों लगभग 80 प्रतिशत विकलांग हैं और मृतक को एक सात माह का छोटा भाई भी था। लोगों ने बताया इतनी छोटी उम्र में मृतक युवक चाय बेचकर अपने माता पिता और छोटे भाई की देखभाल करता था। युवक के मौत की सूचना पर उसके माता पिता के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे गांव में इस घटना से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना की सूचना के लगभग 04 घंटे बाद पहुंचे सीओ, ग्रामीणों में आक्रोश।

ग्रामीणों ने बताया की घटना की सूचना लगभग06 बजे सुबह मटिहानी प्रखण्ड सीओ को दी गई,  लेकिन उनके द्वारा मामले को गंभीरता से न लेते हुए घटना के लगभग 04 घंटे बाद सीओ गंगाघाट घटनास्थल पर पहुंचे जहां सैकड़ों की संख्या ग्रामीण शव को रखकर सीओ के आने का इंतजार कर रहे थे। सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आपदा से मिलने वाला मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मृतक का शव स्थानीय पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया।

Begusarai