जदयू ने मेघौल में ग्राम संसद सद्भाव के तहत किया कार्यक्रम का आयोजन

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल गांव में जदयू ने राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया।

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल गांव में जदयू ने राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया।

डीएनबी भारत डेस्क 
जनता दल यूनाइटेड के राज्यव्यापी आभियान के तहत रविवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल गांव में ग्राम संसद, सदभाव की बात कार्यक्रम का किया गया आयोजन। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सह चेरियाबरियारपुर विधानसभा प्रभारी गणेश कानू ने कहा बिहार सरकार की एक-एक योजना धरातल पर अच्छे से कम कर रही है।

दूसरी तरफ केन्द्र सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए समय-समय पर बेतुका अलग अलग मुद्दों को लाकर जनता को भटका रही है। भाजपा इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस’ गठबंधन से घबराई हुई है और हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है।

जिला सचिव संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपने आदर्श गांधी, लोहिया, जयप्रकाश के सपनों को साकार कर रहे हैं। मणिपुर में बेटियों को अस्मत लुटी जा रही है और इतने गंभीर मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 18 वर्षों के शासन काल में बिहार का सर्वागिन विकास हुआ है। इसके मूल में न्याय के साथ विकास का काम कर रही राज्य सरकार।

सभी जाती धर्म को साथ लेकर चलने का काम नीतीश कुमार ने किया है। प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा जीविका कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनोखी पहल की गई है। राज्य की आधारभूत संरचना को मजबूत करने और विकास कार्यों को रफ्तार देने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो वादा किया था। वह पूरा हो रहा है।

प्रखंड महासचिव मो एखलाक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नीति सिद्धांत से हम सभी कार्यकर्ता को सिर ऊंचा हो जाता है। सत्ता में आने के बाद से आजतक बिहार में सौहार्द वातावरण और आपसी भाईचारा को कायम करने का उनके द्वारा किया गया प्रयास सर्वविदित है। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अमरेंद्र कुमार, नीतीश कुमार सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

Begusarai