बेगूसराय के शिक्षाविद, वरिष्ठ पत्रकार देवभूषण ईश्वर के निधन से शोक की लहर

बेगूसराय नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं तेघड़ा अनुमंडल पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि।

बेगूसराय नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं तेघड़ा अनुमंडल पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि।

डीएनबी भारत डेस्क 

सेवानिवृत्त प्राचार्य, शिक्षाविद एवं दैनिक हिन्दुस्तान अखबार के संवाददाता लगभग 82 वर्षीय देवभूषण ईश्वर का मंगलवार की देर शाम साढ़े छह बजे हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पूरे बेगूसराय जिला में शोक की लहर दौर गई। वे पिछले दो तीन दिनो से बीमार चल रहे थे और इलाजरत थे। वहीं अंतिम यात्रा के दौरान तेघड़ा में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय एवं अनुमंडल पत्रकार संघ ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।

देवभूषण ईश्वर विष्णुदेव नारायण उच्च विद्यालय तेयाय एवं श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा मे प्राचार्य के पद अपनी सेवा दे चुके थे। प्राचार्य के पद पर रहते हुए वे अच्छे प्रशासक, नेतृत्वकर्ता, कुशल मार्गदर्शक, चिंतक, विद्यालय में अनुशासन, शिक्षकों से शिक्षण परिचालन तथा विद्यालय तथा छात्र हितों के लिए समर्पण भाव के लिए आदर्श के रूप में जाने जाते थे।

श्रीईश्वर दैनिक हिन्दुस्तान तेघड़ा संवाददाता के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। जबकि उन्होंने शौकिया रूप से पत्रकारिता में शुरूआत किया था। उन्होंने जनसत्ता में भी अपनी सेवा दी थी। उनकी पत्रकारिता में प्रतिबद्धता को आदर्श माना जाता था। वे मूल रूप से कोनैला गांव के निवासी थे लेकिन वे वीआईपी काॅलोनी दलसिंहसराय में रहते थे।

उनका ननिहाल पिढ़ौली एवं ससुराल मेघौल था। उनका कर्म क्षेत्र तेघड़ा था। वे सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय और मिलनसार स्वभाव के थे। साथ कुशल मंच संचालक के रूप में उनकी अलग पहचान थी। शिक्षाविद देवभूषण ईश्वर के निधन पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व सचिव सुधाकर राय, लोक गायक डाॅ सच्चिदानंद पाठक ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

 

वहीं तेघरा अनुमंडल पत्रकार क्लब कार्यालय पर नेशनल जनरलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, सुमित कुमार “बबलू”, तेघड़ा अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि भूषण भारद्वाज, सुबोध कुमार, संवाददाता अशोक कुमार, विकास वागीश ,अनंत कुमार, मनोज झा, रामजीवन दास” महंत”, काजी रसलपुर पंचायत के मुखिया सह महंथ प्रणव भारती, समिति अध्यक्ष दीपक कुमार आदि ने उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

वहीं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व उपमुख्य पार्षद समाजसेवी सुरेश रौशन, विश्वेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चिन्मय आनन्द, कन्या मध्य विद्यालय पिढ़ौली के प्राचार्य शंभू प्रसाद सिंह, शिक्षक मो अमानुल्लाह, सुशील चौधरी, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मधु प्रसाद, शशांक शेखर, अजीत कुमार, पुरूषोत्तम झा, रंजीत कुमार चौधरी, आर्यन राज, अचल आनंद, राम विलास महत्तो आदि लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Begusarai
Comments (0)
Add Comment