बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को दिया अंजाम,एक व्यक्ति को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां एक व्यक्ति को अहले सुबह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिमहा गांव की है।

घायल व्यक्ति की पहचान सिहमा गांव के रहने वाले स्वर्गीय सागर सिंह का पुत्र राजू सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह गंगा स्नान करने के लिए जा रहा था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली लगते ही वहां पर बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए इस स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाने पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट